संभल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान
के तहत संभल पुलिस लगातार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में आज जनपद संभल में एंटी रोमियो टीम और महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक संभल श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह व क्षेत्राधिकारी चन्दौसी दीपक कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी।
अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
वीमेन पावर लाइन – 1090
पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
सीएम हेल्पलाइन – 1076
महिला हेल्पलाइन – 181
एम्बुलेंस – 108
स्वास्थ्य सेवा – 102
साइबर क्राइम – 1930
साथ ही मोबाइल पर पैनिक बटन और इमरजेंसी कॉल की डेमो देकर महिलाओं को तकनीकी रूप से भी जागरूक किया गया। पंपलेट वितरित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
“हमारा उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे बिना डर के अपने जीवन को आगे बढ़ा सकें।”
संभल पुलिस का यह प्रयास महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संभल में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रौंदा, एक मजदूर की मौत, चार गंभीर घायल
औरैया दो बाइकों की भिंडत में मासूम समेत तीन घायल

[…] […]