रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक- 26 मार्च 2026
बस्ती। “पुरानी किताबें, नई उम्मीदें” थीम के तहत वामा स्वावलंबन केंद्र ने पुलिस लाइन की रामचन्द्र शुक्ल पुस्ताकलय को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से बुक्स डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस परिवार के बच्चों को उपयोगी पुस्तकें वितरित की गईं। इस डोनेशन ड्राइव में कहानियों और कविताओं की किताबें , एनसीईआरटी की पुरानी स्कूल बुक्स ,प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी वाली किताबें, धार्मिक और महापुरुषों की जीवनियाँ जैसी पुस्तकें शामिल की गईं।
कार्यक्रम में वामा सारथी अध्यक्षा पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा वामा सारथी प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष प्रजापती द्वारा इस पहल को सफल बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों को पुस्तकें प्रदान की गईं, जिससे उनकी पढ़ाई और ज्ञानवर्धन में सहायता मिलेगी। यह पहल पुलिस परिवार के बच्चों के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने और “पुरानी किताबें, नई उम्मीदें” के संदेश को फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
