• Fri. Mar 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

रिपोर्ट- ईरान में जंग के लिए 10 लाख सैनिक तैयार

ByNews Editor

Mar 27, 2026

अमेरिका से जमीनी लड़ाई की तैयारी, सेना में युवाओं की भर्ती तेज हुई

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने 10 लाख से ज्यादा ग्राउंड सैनिक जुटाने का दावा किया है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका जमीनी हमला कर सकता है।

इसके चलते युवाओं में सेना में भर्ती की होड़ बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में बड़ी संख्या में युवा बसीज, रिवोल्यूशनरी गार्ड और सेना में शामिल होने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

वहीं, अमेरिका मिडिल ईस्ट में करीब 10,000 एक्स्ट्रा सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस फोर्स में पैदल सेना और बख्तरबंद गाड़ियां शामिल हो सकती हैं।

यह एक्स्ट्रा सैनिक मिडिल ईस्ट में पहले से मौजूद 5,000 मरीन और 2,000 पैराट्रूपर्स के साथ जोड़े जाएंगे। ये पैराट्रूपर्स 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से हैं।

ईरान ने अमेरिका के खतरे से निपटने के लिए दस लाख जमीनी सैनिकों को तैयार किया है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने 10 लाख से ज्यादा ग्राउंड सैनिक जुटाने का दावा किया है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका जमीनी हमला कर सकता है।

इसके चलते युवाओं में सेना में भर्ती की होड़ बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में बड़ी संख्या में युवा बसीज, रिवोल्यूशनरी गार्ड और सेना में शामिल होने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

वहीं, अमेरिका मिडिल ईस्ट में करीब 10,000 एक्स्ट्रा सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस फोर्स में पैदल सेना और बख्तरबंद गाड़ियां शामिल हो सकती हैं।

चंडी माता की कृपा से आज आष्टमी पूजा सम्पूर्ण

यह एक्स्ट्रा सैनिक मिडिल ईस्ट में पहले से मौजूद 5,000 मरीन और 2,000 पैराट्रूपर्स के साथ जोड़े जाएंगे। ये पैराट्रूपर्स 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से हैं।

जर्मनी का दावा- अमेरिका और ईरान के बीच सीधे बातचीत की तैयारी

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच अब तक इनडायरेक्ट संपर्क हो चुके हैं और अब सीधे बातचीत की तैयारी की जा रही है।

डॉयचलैंडफंक रेडियो से बातचीत में उन्होंने कहा, “मेरी जानकारी के अनुसार, पहले से ही इनडायरेक्ट बातचीत हो गई है। अब सीधे मिलने की तैयारी की गई है। यह बैठक बहुत जल्द पाकिस्तान में हो सकती है।”

कतर की आपातकालीन सेवाओं ने पूरे देश में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। यह पिछले एक हफ्ते में पहली बार हुआ है जब ऐसा अलर्ट भेजा गया है।

अलर्ट के तहत लोगों के मोबाइल फोन पर तेज आवाज के साथ संदेश भेजे गए, जिसमें लोगों को घर के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह चेतावनी मिसाइल या ड्रोन हमले के खतरे को देखते हुए जारी की गई है।