• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

रूरत की खबर- गर्मी में 5 कारणों से बढ़ता डिहाइड्रेशन

ByAshok Mishra

Mar 27, 2026

गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है। इसलिए शरीर की पानी की जरूरत बढ़ जाती है। अगर पानी की ये अतिरिक्त जरूरत पूरी न की जाए तो डिहाइड्रेशन हो सकता है।

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी। इसका सीधा प्रभाव शरीर के सभी अंगों पर पड़ता है।

दरअसल, शरीर में करीब 60-70% पानी होता है। ब्रेन और हार्ट में लगभग 73%, मांसपेशियों और किडनी में करीब 79%, स्किन में 64% और फेफड़ों में लगभग 83% पानी होता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी से गंभीर समस्या हो सकती है।

इसलिए आज जरूरत की खबर में डिहाइड्रेशन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

एक्सपर्ट: डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर

सवाल- डिहाइड्रेशन क्या होता है?

जवाब- डिहाइड्रेशन एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें शरीर में पानी और जरूरी फ्लूइड (तरल पदार्थ) की कमी हो जाती है। इससे शरीर सामान्य तरीके से काम नहीं कर पाता है।

यह तब होता है, जब शरीर से पसीना, पेशाब, उल्टी या दस्त के जरिए ज्यादा तरल बाहर निकल जाता है। इससे शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ जाता है और डिहाइड्रेशन की स्थिति बन जाती है।

सवाल– शरीर में पानी का संतुलन (वाटर बैलेंस) रहना क्यों जरूरी है? क्या पानी की कमी लाइफ थ्रेटनिंग भी हो सकती है?

जवाब- शरीर के हर अहम फंक्शन के लिए पानी बेहद जरूरी है। जैसे-

  • पानी शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखता है।
  • शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • लार बनाता है, जो खाने और पाचन के लिए जरूरी है।
  • हड्डियों के जोड़ों के काम में मदद करता है।
  • शरीर के केमिकल्स के बैलेंस्ड रखता है।
  • ब्रेन के हॉर्मोन्स और न्यूरोट्रांसमीटर्स को एक्टिव रखता है।
  • शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।
  • ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड के लिए शॉक एब्जॉर्बर की तरह काम करता है।

शरीर में पानी की कमी से ये सभी प्रक्रियाएं प्रभावित होने लगती हैं। गंभीर स्थिति में यह लाइफ-थ्रेटनिंग भी हो सकता है।

सवाल- गर्मियों में डिहाइड्रेशन ज्यादा क्यों होता है?

जवाब- गर्मियों में टेम्परेचर ज्यादा होता है। ऐसे में बॉडी टेम्परेचर मेंटेन रखने के लिए ज्यादा पसीना आता है। पसीने के साथ शरीर से पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। अगर समय पर पानी या जरूरी फ्लूइड्स न लिए जाएं तो डिहाइड्रेशन की स्थिति बन सकती है।

खरीदी बंद, फिर भी गोंडाहुर धान उपार्जन केंद्र में धान की एंट्री!

सवाल- गर्मियों में ज्यादा डिहाइड्रेशन होने के मुख्य कारण क्या हैं?

जवाब- इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जैसे-

  • तापमान का बढ़ना।
  • ज्यादा पसीना आना।
  • पर्याप्त पानी न पीना।
  • धूप या गर्म वातावरण में ज्यादा समय बिताना।
  • शारीरिक मेहनत करना।

इसके अलावा बुखार, उल्टी या दस्त जैसी स्थितियों के कारण भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

सवाल- डिहाइड्रेशन के शुरुआती संकेत क्या होते हैं?

जवाब- डिहाइड्रेशन के लक्षण उम्र के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। बच्चों, खासकर शिशुओं और छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन के लक्षण जल्दी दिखाई देने लगते हैं। ग्राफिक से समझते हैं-

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968