• Thu. May 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

माधुरी दीक्षित ने काशी विश्वनाथ में रुद्राभिषेक किया

ByNews Editor

Mar 27, 2026

पति के साथ ‘ऊं नमः शिवाय’ का जप किया; फैंस ने ‘हर हर महादेव’ के जयघोेष किए

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ दो दिन के लिए काशी आईं थीं। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। पति के साथ रुद्राभिषेक भी किया। साथ ही “ऊं नमः शिवाय” का जप भी किया।

माधुरी एयर इंडिया के विमान एआई 696 से गुरुवार दोपहर 12:40 बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं थी।

मंदिर न्यास की ओर से उन्हें रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट किया गया। माधुरी जब मंदिर से निकल रही थीं तो लाइन में खड़े श्रद्धालुओं ने ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से उनका स्वागत किया। वह सबसे मिलती और मुस्कुराती रहीं।

धाम की भव्यता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बेहद खूबसूरत बनकर तैयार हुआ है।

नमो घाट से वह हाइड्रोजन क्रूज के जरिए गंगा मार्ग से मंदिर पहुंचीं। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर चौक तक ले जाया गया। इस दौरान माधुरी दीक्षित को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए।

धाम की भव्यता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बेहद खूबसूरत बनकर तैयार हुआ है।

अष्टमी पर चंडी माता मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

नमो घाट से वह हाइड्रोजन क्रूज के जरिए गंगा मार्ग से मंदिर पहुंचीं। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर चौक तक ले जाया गया। इस दौरान माधुरी दीक्षित को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए।

माधुरी एयर इंडिया के विमान एआई- 696 से गुरुवार दोपहर 12:40 बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। उनके साथ पति डॉ.श्रीराम नेने, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह भी मौजूद रहे। वह एक शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची थीं।

एयरपोर्ट पर माधुरी दीक्षित संग सेल्फी की होड़

माधुरी दीक्षित ने कहा कि काशी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए वह काफी उत्साहित हैं। एयरपोर्ट पर माधुरी दीक्षित के फैंस मौजूद रहे। इस दौरान सभी उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

अन्य ख़बरें