• Fri. Mar 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

संभल में हुई घटना पर डीआईजी मुनिराज का सख्त रुख, घटनास्थल का किया निरीक्षण

मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री मुनिराज जी ने जनपद सम्भल के थाना बहजोई क्षेत्र में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान डीआईजी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी हरसंभव सहायता करेगा और न्याय दिलाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जाएगा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री मुनिराज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामले का शीघ्र एवं सफल अनावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जांच में तेजी लाने, साक्ष्यों को मजबूती से संकलित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
डीआईजी के इस दौरे के बाद पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है और मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।