रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक- 28 मार्च 2026
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद बस्ती के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति (फेज 5.0 द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, 3 नए कानून, साइबर अपराध, विभिन्न हेल्प0नं0, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा व स्वावलंबन, उनके अधिकारों, उनके सुरक्षा व बचाव आदि के सम्बन्ध में बताते हुए जागरूक किया गया एवं अपने आस-पास हो रहे अपराध के प्रति आवाज उठाने की अपील की गई।
मिशन शक्ति टीम महिला थाना द्वारा द्वितीय चरण के तहत महिला अस्पताल,जिला अस्पताल व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग कर महिलाओं, छात्राओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हे0नं0 के बारे में बताकर जागरुक किया गया । मिशन शक्ति टीम थाना कोतवाली द्वारा द्वितीय चरण के तहत मड़वा नगर,सेंट बेसिल स्कूल,पचपेडिया रोड पर महिलाओं, छात्राओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हे0नं0 के बारे में बताकर जागरुक किया गया । एंटी रोमियो स्क्वाड,जनपद बस्ती द्वारा द्वितीय चरण के तहत थाना हर्रैया अंतर्गत जितियापुर,तपसी धाम,संसारीपुर महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हे0नं0 के बारे में बताकर जागरुक किया गया । मिशन शक्ति टीम थाना गौर द्वारा द्वितीय चरण के तहत चौकी टिनिच पर महिलाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हे0नं0 के बारे में बताकर जागरुक किया गया । मिशन शक्ति टीम थाना मुंडेरवा द्वारा द्वितीय चरण के तहत कस्बा मुंडेरवा, जगदीशपुर गोदमवा, त्रिमूर्ति तिराहे पर महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हे0नं0 के बारे में बताकर जागरुक किया गया ।
