• Wed. Apr 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सम्भल पुलिस का ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान तेज, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

जनपद सम्भल में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) अभियान के तहत पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी रोमियो टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से अभियान चलाते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री कुलदीप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी चन्दौसी श्री दीपक कुमार के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा थाना क्षेत्रों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बालिकाओं को जागरूक करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित किए। साथ ही महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
पुलिस द्वारा मोबाइल पर पैनिक बटन और इमरजेंसी कॉल की जानकारी देकर भी महिलाओं को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक करना है।