फिरोजपुर क्षेत्र में 5 अप्रैल (रविवार) को 24 कोसीय पावन परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है। यह परिक्रमा प्रातः 6:30 बजे श्री वंश गोपाल धाम से प्रारंभ होगी। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है।
परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु श्री भुवनेश्वर तीर्थ, माँ चामुंडा स्थान (फिरोजपुर), श्री नैमिषारण्य तीर्थ स्थित सिद्ध समाधि बाबा क्षेमनाथ धाम, प्राचीन शिव मंदिर भवानीपुर तथा चंद्रेश्वर मंदिर चन्द्रायण सहित विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इस धार्मिक यात्रा में कुल 68 तीर्थों और 19 कूपों की परिक्रमा की जाएगी।
आयोजन के अंत में श्रद्धालु भगवान श्री हरि-हर से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करेंगे। 24 कोसीय मासिक परिक्रमा समिति के सेवकगणों ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
