रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक- 04 अप्रैल 2026
बस्ती । मिशन शक्ति फेज़ 05 के द्वितीय चरण के सफल संचालन हेतु जनपद में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम जिला महिला अस्पताल बस्ती में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया। जिसमें नवजात बालिकाओं को बेबी किट, कपड़ा, तोलिया, कंबल, मिठाई आदि उपहार वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुधांशु द्विवेदी प्रोबेशन कार्यालय से बीना सिंह अशोक सिंह, साधना अग्रहरि, प्रतिभा श्रीवास्तव, तमन्ना एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
