• Sun. May 31st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर भाजपा सक्रिय,12 से 20 तक होंगे कार्यक्रम

ByAshok Mishra

Apr 13, 2026
महिला सशक्तिकरण को समर्पित 14 आयोजनों से घर- घर पहुंचेगा संदेश ब्यूरो रिपोर्ट चाणक्य न्यूज़ इंडिया जनपद सुल्तानपुरमहिला सशक्तिकरण को समर्पित 14 आयोजनों से घर- घर पहुंचेगा संदेश ब्यूरो रिपोर्ट चाणक्य न्यूज़ इंडिया जनपद सुल्तानपुर

महिला सशक्तिकरण को समर्पित 14 आयोजनों से घर- घर पहुंचेगा संदेश
ब्यूरो रिपोर्ट चाणक्य न्यूज़ इंडिया जनपद सुल्तानपुर

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 12 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जनपद में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 14 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें नारी शक्ति सम्मेलन, पदयात्रा, महिला बाइक रैली, नारी शक्ति मार्च, विजय दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजागरूकता अभियान प्रमुख हैं।


बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया 12 से 20 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ प्रीति प्रकाश, रेखा निषाद, पूजा कसौधन, रागिनी मिश्रा,रेनू सिंह,रचना अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव, अरुण दूबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

महिला सशक्तिकरण को समर्पित 14 आयोजनों से घर- घर पहुंचेगा संदेश  ब्यूरो रिपोर्ट चाणक्य न्यूज़ इंडिया जनपद सुल्तानपुर
महिला सशक्तिकरण को समर्पित 14 आयोजनों से घर- घर पहुंचेगा संदेश
ब्यूरो रिपोर्ट चाणक्य न्यूज़ इंडिया जनपद सुल्तानपुर

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968