• Sun. May 31st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के संबंध में जिला कलक्टर ने ली बैठक, दिए अधिकारियों को निर्देश 20 अप्रेल को विशेष ग्राम सभा-शहरी वार्ड सभा का आयोजन, अंतिम मास्टरप्लान का होगा अनुमोदन

ByAshok Mishra

Apr 13, 2026
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के संबंध में जिला कलक्टर ने ली बैठक, दिए अधिकारियों को निर्देश 20 अप्रेल को विशेष ग्राम सभा-शहरी वार्ड सभा का आयोजन, अंतिम मास्टरप्लान का होगा अनुमोदनमुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के संबंध में जिला कलक्टर ने ली बैठक, दिए अधिकारियों को निर्देश 20 अप्रेल को विशेष ग्राम सभा-शहरी वार्ड सभा का आयोजन, अंतिम मास्टरप्लान का होगा अनुमोदन

जैसलमेर, 13 अप्रेल। जिला कलक्टर रश्मि रानी ने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के सम्बन्ध में विकास अधिकारियों एवं नगरीय निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान के सम्बन्ध में अभी से ही पूरी तैयारी कर सम्बन्धित विभागों से समन्वय बनाते हुए विभागवार आंकड़ों का संकलन 15 अप्रेल तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करंे। उन्होंने अभियान के संबंध में 20 अप्रेल को विशेष ग्राम सभा- शहरी वार्ड सभा का आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत के संदर्भ में सूचकांकों पर चर्चा एवं उनका अनुमोदन, वृक्षारोपण अभियान, वन्दे गंगाजल संरक्षण जन अभियान एवं अटल ज्ञान केन्द्र पर विस्तार से चर्चा की जावें।
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियो की चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि वे उन गतिविधियों को सही सुचारु रुप से करवायें एवं सभी डेटा, आकांक्षाओं को एकीकृत कर मास्टर प्लान तैयार करने, सभी डेटा टूल किट में भरवाने, हितधारकों के साथ सुझावों के सम्बन्ध में चर्चा कर उसको भी मास्टर प्लान में संकलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये कि विशेष ग्राम सभा तथा शहरी वार्ड सभा का आयोजन कर ड्राफ्ट मास्टर प्लान प्रस्तुत कर उनका अनुमोदन करावें एवं अनुमोदन के बाद पोर्टल पर अपलोड किया जावें।


जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभियान के संबंध मे पूर्ण गंम्भीरता के साथ गतिविधियों का आयोजन करते हुए कार्य सम्पादित करावें। उन्होंने आयुक्त नगरपरिषद को भी निर्देश दिए कि वे शहरी क्षेत्र मे शहरी वार्ड विशेष सभा का आयोजन करते हुए आंकड़ो का संकलन करावे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के संबंध में मास्टर प्लान तैयार करने के लिए फोकस ग्रुप चर्चाओं के माध्यम से वर्ष 2030 व 2035 और वर्ष 2047 की विकास आंकाक्षाओं को निर्धारित किया जाएगा। वहीं सभी डेटा आंकाक्षाओं को एकीकृत कर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।


बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह सांदू के साथ ही विकास अधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के संबंध में जिला कलक्टर ने ली बैठक, दिए अधिकारियों को निर्देश20 अप्रेल को विशेष ग्राम सभा-शहरी वार्ड सभा  का आयोजन, अंतिम मास्टरप्लान का होगा अनुमोदन
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के संबंध में जिला कलक्टर ने ली बैठक, दिए अधिकारियों को निर्देश
20 अप्रेल को विशेष ग्राम सभा-शहरी वार्ड सभा का आयोजन, अंतिम मास्टरप्लान का होगा अनुमोदन

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968