• Thu. May 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर के निर्देशन में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन मुस्तैद; सुलतानपुर पुलिस द्वारा किया गया रूट मार्च

ByAshok Mishra

Apr 14, 2026
पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर के निर्देशन में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन मुस्तैद; सुलतानपुर पुलिस द्वारा किया गया रूट मार्चपुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर के निर्देशन में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन मुस्तैद; सुलतानपुर पुलिस द्वारा किया गया रूट मार्च

आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा सघन रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

रूट मार्च में संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम द्वारा लोगों को सचेत किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं समुदाय के लोगों के साथ संवाद स्थापित किया गया है, ताकि त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ संपन्न कराया जा सके।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी का निर्वहन करें तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहें।

जनपद सुलतानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर के निर्देशन में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन मुस्तैद; सुलतानपुर पुलिस द्वारा किया गया रूट मार्च
पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर के निर्देशन में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन मुस्तैद; सुलतानपुर पुलिस द्वारा किया गया रूट मार्च

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें