• Tue. Aug 18th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा-मारपीट के 5 VIDEO:हुमायूं कबीर की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला, सिलीगुड़ी में BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े

ByAshok Mishra

Apr 23, 2026
पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा-मारपीट के 5 VIDEO:हुमायूं कबीर की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला, सिलीगुड़ी में BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़ेपश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा-मारपीट के 5 VIDEO:हुमायूं कबीर की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला, सिलीगुड़ी में BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े

पश्चिम बंगाल में पहल फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा और मारपीट हुई। मुर्शिदाबाद जिले में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

वहीं कुमारगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट हुई। आसनसोल सीट से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमला हुआ।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं।

आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला हुआ। इससे उनकी गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। घटना के समय विधायक कार में ही मौजूद थीं।

3. हुमायूं कबीर समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले बुधवार देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई।

इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके समर्थकों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पथराव हुआ। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हुमायूं की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला किया गया।

सिलीगुड़ी में भी वोटिंग के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ में बने बूथ पर वोटिंग हो रही थी। इसी दौरान बूथ के बाहर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। यहां से शंकर घोष भाजपा प्रत्याशी हैं।

5. मालदा में EVM खराब, भीड़ ने चुनाव अधिकारी को घेरामालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया। बूथ के बाहर मौजूद लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और आपत्ति जताई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अधिकारी को भीड़ से बचाया और बूथ के अंदर भेजा।पश्चिम बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती हैपीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कृष्णानगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। मैं सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए। यह पिछले 50 साल में पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है

पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा-मारपीट के 5 VIDEO:हुमायूं कबीर की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला, सिलीगुड़ी में BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े
पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा-मारपीट के 5 VIDEO:हुमायूं कबीर की कार पर पत्थरों और लाठियों से हमला, सिलीगुड़ी में BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968