पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक तरफ 152 सीटों पर वोटिंग चलती रही, वहीं 142 सीटों पर चुनाव प्रचार चलता रहा। पीएम मोदी ने कृष्णानगर और मथुरापुर में जनसभा की और हावड़ा में रोड शो किया।
उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। TMC हारेगी और भाजपा का भरोसा जीतेगा। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं।
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की धरती मां दुर्गा को पूजती है, लेकिन TMC ने महिला आरक्षण के खिलाफ वोटिंग की। TMC की सरकार में गुंडों और बलात्कारियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। बंगाल की बेटियां ये अत्याचार कभी नहीं भूल सकतीं।वहीं, प्रधानमंत्री की रैली के बाद TMC ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- न आए हो, न आओगे।
पहले फेज की वोटिंग के दौरान पीएम की 3 बड़ी बातें…
- बंगाल में भाजपा सरकार आने पर हम शरणार्थियों को CAA के तहत सभी जरूरी कागज देंगे।
- बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही मछुआरों की आय बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।
- TMC हमेशा घुसपैठियों का समर्थन करती है और देश की सुरक्षा को दांव पर लगाती है।
शाह बोले – घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली के बालागढ़ में कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और जो घुसपैठिए यहां रह रहे हैं, उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि घुसपैठिए राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और बंगाल के युवाओं के हक की नौकरियां व गरीबों का राशन छीन रहे हैं।
दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग
बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। 2021 के विधानसभा चुनावों में 142 में से 114 पर TMC को जीत मिली थी, वहीं भाजपा को 27 सीटें मिली थीं
कृष्णानगर में TMC मजबूत
पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में लगभग 27–30% मुस्लिम मतदाता हैं, जो पारंपरिक रूप से TMC का मजबूत आधार रहे हैं। 2021 में कृष्णानगर की 7 में से 6 विधानसभा सीटों पर TMC को जीत मिली थी। हालांकि, मतुआ समुदाय और ग्रामीण हिंदू मतदाताओं के बीच भाजपा ने पिछले कुछ चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत की है।
शहरी इलाकों, जैसे कृष्णानगर उत्तर में भाजपा का प्रभाव है, जबकि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में TMC का वर्चस्व बना हुआ है। TMC नेता महुआ मोइत्रा इसी सीट से सांसद हैं।
मथुरापुर 2009 से TMC का गढ़
दक्षिण 24 परगना जिले का मथुरापुर TMC का अभेद्य किला माना जाता है। यहां पार्टी का 2009 से वर्चस्व है। 2021 के विधानसभा चुनावों में कृष्णानगर की सभी 7 सीटों पर TMC की जीत हुई थी। यहां अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 30–35% और 20–25% मुस्लिम मतदाता भी हैं। हालांकि, भाजपा ने यहां मतुआ वोटों में अच्छी पकड़ बनाई है।
पश्चिम बंगाल में मोदी की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…PM मोदी ने बेलूर मठ में पूजा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा के बेलूर मठ में पूजा की। इससे पहले आज कृष्णानगर और मथुरापुर में जनसभा की। थोड़ी देर में हावड़ा में जनसभा करेंगे।
अमित शाह ने कहा- दीदी के गुंडों 29 तारीख के बाद बाहर मत निकलना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाता हूं 29 तारीख को घर के बाहर मत निकलना। 29 तारीख को को आरमबाग वालों को परेशान किया तो 5 तारीख के बाद उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे।पश्चिम बंगाल के हुगली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हिंसा की है, हमारे कार्यकर्ताओं की जान गई है, वे सभी सुन लें आप बचे नहीं हैं। 5 तारीख के बाद पाताल से भी ढूंढ कर आपको जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे।शाह बोले- 5 तारीख को दीदी की सूपड़ा साफ हो जाएगा
पश्चिम बंगाल के हुगली के बालागढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज प्रथम चरण का मतदान लगभग हो चुका है। 5 तारीख को दीदी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।बंगाल के चुनाव में 29 तारीख को आपको कमल के निशान पर बटन दबाना है। आप सभी को कमल के निशान पर बटन बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए दबाना है।
हुगली के तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के चुनाव से पहले अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने यहां पार्टी उम्मीदवार संतु पान के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी, जहां मिथुन ने लोगों से बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
तारकेश्वर में इस बार मुकाबला काफी कड़ा है क्योंकि भाजपा यहाँ टीएमसी के मजबूत आधार को चुनौती देने की कोशिश कर रही है।पीएम ने कहा- TMC को अपने हितों की चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल की निर्मम सरकार को सिर्फ अपने हितों की चिंता है, उसे आपके सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। इसका एक उदाहरण है, मथुरापुर का भंग मेला… भंग मेले को राज्य सरकार से वह समर्थन नहीं मिला जो मिलना चाहिए था।मोदी बोले- सभी दल महिला विरोधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC और इन सारे दलों का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। कुछ दिन पहले संसद में जो कुछ हुआ आपने देखा है। भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में आई थी लेकिन TMC ने इसके खिलाफ वोटिंग की।
उन्होंने बंगाल की माताओं का अधिकार छीना। TMC ने यहां महिलाओं के सम्मान को जो ठेस पहुंचाई है उसका हिसाब आपका वोट करेगा।पीएम मोदी बोले- परिवर्तन की कमान बहनों ने संभाल रखी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं साफ देख रहा हूं बंगाल में इस बार परिवर्तन की कमान बंगाल की बहनों ने संभाल रखी है क्योंकि निर्मम सरकार की सबसे बड़ी शिकार महिलाएं रही हैं। आए दिन बलात्कार, आरजी कर और संदेशखाली जैसी घटनाएं बलात्कारियों और गुंडों को TMC का खुला सरंक्षण है।

