• Fri. Apr 24th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

शाह बोले-बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा:बंगाल का अगला CM यहीं जन्म लेने वाला होगा, बस दीदी का भतीजा नहीं होगा

ByNews Editor

Apr 24, 2026
शाह बोले-बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा:बंगाल का अगला CM यहीं जन्म लेने वाला होगा, बस दीदी का भतीजा नहीं होगाशाह बोले-बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा:बंगाल का अगला CM यहीं जन्म लेने वाला होगा, बस दीदी का भतीजा नहीं होगा

बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा है। भाजपा पहले फेज की 152 सीटों में से 110 सीटें जीत रही है। राज्य में 4 मई को हमारी सरकार बनेगी। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होगी।

दमोह राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न, दिए गये अहम् दिशा-निर्देश

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अफवाह फैला रही हैं भाजपा का शासन आया तो बंगाल के लोग बाहर कर दिए जाएंगे। मैं दीदी को बताना चाहूंगा कि अगला सीएम बंगाल का ही होगा। वह सिर्फ आपका भतीजा नहीं होगा, बीजेपी का कार्यकर्ता होगा।

  • जिस राज्य की मुख्यमंत्री कहती हो कि महिलाओं को 7 बजे के बाद सड़कों पर निकलने की जरूरत क्या है। मैं कहना चाहूंगा कि 5 तारीख के बाद एक छोटी सी बच्ची भी रात में बिना डर के निकल सकेगी।
  • https://chanakyanewsindiampcg.com/?p=9158
  • दीदी को महिला आरक्षण का विरोध करने का जवाब भी बंगाल की मातृशक्ति देगी।
  • हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन तो देगी ही, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच करवाएंगे।
  • हमने अपील की है परिवर्तन होगा। इसका मतलब एमएलए बदलना नहीं है। सरकार चलाने वाली पार्टी बदलना नहीं है। इसका मतलब मुख्यमंत्री बदलना नहीं है। इसका मतलब है घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाना है।

    पीएम ने हुगली में नाव की सवारी, नाविक को गले लगाया

  • https://chanakyanewsindiampcg.com/?p=9154इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुगली नदी में नाव की सवारी की है। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की।

    पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नाव की सवारी वाली तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा- हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है।

    इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बंगाल के आरामबाग में चुनावी रैली में कहा कि मैं दीदी (ममता बनर्जी) के गुंडों को चेतावनी देता हूं कि वे 29 तारीख को अपने घरों से बाहर न निकलें। अगर वोटिंग के दिन लोगों को परेशान किया गया, तो 5 तारीख के बाद उन्हें उल्टा लटका कर सबक सिखाने का काम करेंगे।

    1. पीएम मोदी की आज पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में दो रैलियां हैं।
    2. गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर संबोधित करेंगे।
    3. बंगाल के कमरहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्बा सरमा ने कहा- बंगाल में BJP की सरकार बनने के बाद, हम उन लोगों को सबक सिखाएंगे, जिन्होंने BJP उम्मीदवारों पर हमला किया।
      शाह बोले-बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा:बंगाल का अगला CM यहीं जन्म लेने वाला होगा, बस दीदी का भतीजा नहीं होगा
      शाह बोले-बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा:बंगाल का अगला CM यहीं जन्म लेने वाला होगा, बस दीदी का भतीजा नहीं होगा