• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

कन्या इंटर कॉलेज सासनी की बेटियों ने लहराया परचम, शानदार परीक्षा परिणाम से खुशी की लहर

ByAshok Mishra

Apr 25, 2026
कन्या इंटर कॉलेज सासनी की बेटियों ने लहराया परचम, शानदार परीक्षा परिणाम से खुशी की लहर

सासनी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहने से छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई और स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
शनिवार को प्रधानाचार्या डॉ. उमा कुमारी और विद्यालय प्रबंधक दीपेश भार्गव द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष भी छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय की हाईस्कूल की छात्राओं ने 98.03 सफलता दर प्राप्त की। इंटरमीडिएट का परिणाम और भी प्रभावी रहा, जहाँ 98.93 छात्राएं उत्तीर्ण कर शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, दोनों ही स्तरों पर छात्राओं ने ऊंचे अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्या डॉ. उमा कुमारी ने छात्राओं की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों ने साबित कर दिया है कि यदि उन्हें अवसर और सही दिशा मिले, तो वे हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। प्रबंधक दीपेश भार्गव ने भी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। शानदार सफलता से गदगद छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का मंत्र नियमित पढ़ाई और शिक्षकों द्वारा दिए गए नोट्स को बताया। विद्यालय प्रबंधन ने आगामी सत्र में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।कन्या इंटर कॉलेज सासनी की बेटियों ने लहराया परचम, शानदार परीक्षा परिणाम से खुशी की लहर

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968