• Tue. Apr 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण से पहले तैयारियां तेज, बहजोई के लहराबन में डीएम ने किया निरीक्षण

संभल से बड़ी खबर है, जहां गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों द्वारा 29 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम से पहले जनपद सम्भल के बहजोई स्थित लहराबन गांव में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसियां के साथ संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मंच की तैयारियां और आम जनता की सुविधाओं को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन का कहना है कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

अन्य ख़बरें