• Wed. Jul 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग:TMC का आरोप- मगराहाट में सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की, कार्यकर्ताओं को पीटा

ByAshok Mishra

May 2, 2026

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर के 4 और मगरहाट पश्चिम के 11 बूथों पर शनिवार सुबह 7 बजे से दोबारा मतदान जारी है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने हमारे कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की।

पार्टी के मुताबिक, यह कैंप नजरा एफपी स्कूल के पास 500 मीटर के दायरे से बाहर लगाया गया था और चुनाव आयोग के नियमों के तहत काम कर रहा था। TMC उम्मीदवार शमीम अहमद ने कहा कि यह स्वीकार नहीं है। वहीं घटना के बाद TMC समर्थकों ने नारेबाजी की।

इधर डायमंड हार्बर के फाल्टा में स्थानीय लोगों ने TMC के लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। सड़क पर विरोध कर रहीं महिलाओं ने कहा कि हमारे साथ मारपीट की गई है। इधर सुबह 11 बजे तक मगरहाट में मगराहाट में 38.2% और डायमंड हार्बर में 35.92% मतदान हो चुका है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी।

EVM से छेड़छाड़-झड़प की शिकायत पर दोबारा वोटिंग

दरअसल, 29 अप्रैल को इन बूथों पर दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM से छेड़छाड़ और झड़प की शिकायत मिली थी। इसके चलते दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया। ये सभी बूथ दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं।वहीं, TMC ने कोलकाता खुदीराम अनुशीलन केंद्र के रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पार्टी का दावा है कि पोस्टल बैलेट कवर से छेड़छाड़ हुई है। राज्य की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। 29 अप्रैल को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। रिजल्ट 4 मई को आएंगे।

पश्चिम बंगाल चुनावों में दोबारा वोटिंग पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा- मुझे लगता है कि यह संख्या (15 बूथ) बहुत कम है और फलता पर कोई फैसला नहीं आया है। वहां TMC ने कई EVM बटनों से छेड़छाड़ की थी। खैर वोटिंग जल्दी खत्म होने दें और 4 मई को लोगों का फैसला आने दें, यही सबसे जरूरी बात है।

उन्होंने कहा कि राज्य के CEO को TMC नेता शशि पांजा ने लेटर लिखा है क्योंकि TMC के दिल में हार का डर बैठ गया है, जिसकी वजह से वे बार-बार ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं। ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC ने कल से ही विपक्षी पार्टी की भूमिका निभानी शुरू कर दी है। TMC को एहसास हो गया है कि आने वाले नतीजे उन्हें निराश करेंगे और BJP की सरकार बनेगी।

31 मिनट पहले

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968