• Sat. May 2nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम रथ अरनियामाल,ताखोली

ByNews Editor

May 2, 2026

टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम रथ अरनियामाल,ताखोली, सांखना, भरनी पहुँचा।जहाँ पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। टोंक, ग्राम रथ पहुंचे अपने विधानसभा क्षेत्रो में इस अवसर पर मेहंदवास मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान ने कहा कि ग्राम रथ अभियान सरकार की योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं खुलकर रखें, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने कहा की अभियान में कृषि, पशुपालन, सिंचाई, ऊर्जा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित 13 विभागों की योजनाएं शामिल हैं।रथ में एक सुझाव पेटिका भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे।रथ के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल चौधरी,महेंद्र सिंह,श्योजी लाल सैनी,बूथ अध्यक्ष प्रभुलाल मीणा,कालू गुर्जर,लाल सिंह,रामावतार यादव, छीतर चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।