औरैया की बिधूना तहसील में SDM और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक।
कर्मचारी तैनाती और तहसील व्यवस्था को लेकर तहसील परिसर में हुआ विवाद।
बार एसोसिएशन पदाधिकारियों और SDM गरिमा सोनकिया के बीच वार्ता के दौरान बढ़ा मामला।
अधिवक्ताओं ने अपनी बात रखी, वहीं SDM ने प्रशासनिक अधिकारों का हवाला देते हुए पक्ष स्पष्ट किया।
विवाद बढ़ने पर तहसील परिसर में नारेबाजी, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा।
कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने दोनों पक्षों से वार्ता कर माहौल कराया शांत।
फिलहाल तहसील परिसर में स्थिति सामान्य, मामला अब उच्च अधिकारियों तक पहुंचने की चर्चा।
