औरैया में प्रशासन का अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलने से मचा हड़कंप।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर SDM सदर अजय आनन्द वर्मा की बड़ी कार्रवाई।
ग्राम सुरान में संतोष राजावत समेत बिल्डरों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से किया गया ध्वस्त।
खसरा संख्या 401 की भूमि पर बिना विनियमन कराए काटे जा रहे थे प्लॉट, प्रशासन ने दिखाई सख्ती।
कार्रवाई से पहले विकासकर्ताओं को नोटिस देकर जवाब का मौका दिया गया था, लेकिन नहीं मिला कोई संतोषजनक उत्तर।
ध्वस्तीकरण के दौरान कोतवाली पुलिस, विनियमित क्षेत्र के लेखपाल और नगर पालिका टीम रही मौके पर मौजूद।
प्रशासन का अल्टीमेटम औरैया में चिन्हित सभी अवैध प्लाटिंग पर चलेगा बुलडोजर, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
