• Thu. May 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले अभियान अंतर्गत थांदला शिविर में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा हितलाभ वितरण किया गया

ByNews Editor

May 21, 2026

सामाजिक न्याय विभाग द्वारा रेखा सिंगाड़िया को यूडीआईडी कार्ड वितरित किया गया तथा जोनू प्रकाश वसुनिया को दिव्यांग पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 70 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिनमें बाबू निनामा एवं रिंकू निनामा को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

राजस्व विभाग द्वारा गोरचंद वसुनिया एवं रामा मनसू मावी को खाता-खसरा नकल प्रदान की गई।

एमआरएलएम अंतर्गत रीना डामोर को “अक्षर साथी” के रूप में समूह की निरक्षर महिलाओं को शिक्षित करने हेतु स्लेट का वितरण किया गया। खुशबू अनिल कटारा को लाड़ली लक्ष्मी योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
झाबुआ से काश्मीर मैडा की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें