• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

देवभूमि की बेटी का विदेश में परचम: टिहरी की सपना राणा बनीं जर्मनी में ‘नर्स’, ₹3.30 लाख है मासिक वेतन! 🇩🇪

ByAshok Mishra

Jun 24, 2026

उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को मिल रही हैं नई उड़ान! ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ की सफलता का एक और बड़ा प्रमाण सामने आया है।

टिहरी गढ़वाल की सुश्री सपना राणा ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से जर्मनी के हैमबर्ग शहर स्थित शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल (Schon Klinik) में नर्स के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। उनका मासिक वेतन 3,060 यूरो (लगभग ₹3,30,000) है।

सपना की प्रेरणादायक यात्रा:
जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल (टिहरी) से स्कूली शिक्षा।
स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून से प्रशिक्षण। राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में ‘विदेश रोजगार प्रकोष्ठ’ लगातार राज्य के युवाओं को जापान और जर्मनी जैसे देशों में रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। अब तक 65 से अधिक युवाओं को जापान में भी रोजगार मिल चुका है।

हम सपना राणा जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आपकी यह उपलब्धि उत्तराखंड के हर उस युवा के लिए मिसाल है जो दुनिया में अपने कौशल का लोहा मनवाना चाहता है।

#विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
#UttarakhandPride #SuccessStory #NursesOfUttarakhand #GermanyJobs #YouthEmpowerment #PushkarSinghDhami #GlobalEmployment #TehriGarhwal #UttarakhandNews #Inspiration #SkillDevelopment #EducationSuccess #SapanRana #Devbhoom

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे—मुनि की रेती क्षेत्र में यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा देहरादून–पांवटा साहिब हाईवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस आधुनिक फोर-लेन हाईवे के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर करीब 35 मिनट रह जाएगा, जिससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुगम सफर का लाभ मिलेगा।
मोदी 3.0 सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार और फेरबदल (Reshuffle) को लेकर उत्तराखंड से मुख्य रूप से दो चेहरे रेस में सबसे आगे चल रहे हैं: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए और जातीय व क्षेत्रीय (गढ़वाल बनाम कुमाऊं) संतुलन साधने के लिए मोदी सरकार उत्तराखंड से एक और चेहरे को मंत्री पद की जिम्मेदारी दे सकती है.