• Tue. Sep 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

हरिद्वार स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में उस समय विशेष आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा अपनी धर्मपत्नी और परिजनों के साथ मां दक्षिण काली के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और जनता के कल्याण के साथ आगामी चुनावी सफलता की कामना की।

ByAshok Mishra

Jun 28, 2026

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने विशेष पूजा संपन्न कराते हुए जैकब जुमा का मां की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया और दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय व 2029 के राष्ट्रपति चुनावों में सफलता का आशीर्वाद दिया।

जैकब जुमा ने हरिद्वार में पूजा-अर्चना के अनुभव को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि उन्हें यहां आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि मां काली के आशीर्वाद से उन्हें भविष्य में जनता का समर्थन मिलेगा।

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म और आध्यात्मिकता समाज व राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि जैकब जुमा सनातन संस्कृति और भारतीय संत परंपरा के प्रति सम्मान रखते हैं तथा पुनः राष्ट्रपति बनने के बाद हरिद्वार आकर मां भगवती की पूजा करने का संकल्प भी लिया है।

गौरतलब है कि जैकब जुमा वर्ष 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे हैं और अब एक बार फिर राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

#Haridwar #JacobZuma #SouthAfrica #DakshinKaliMandir #विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर LANDSLIDE, 4000 यात्री फंसे
कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे—मुनि की रेती क्षेत्र में यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा देहरादून–पांवटा साहिब हाईवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस आधुनिक फोर-लेन हाईवे के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर करीब 35 मिनट रह जाएगा, जिससे लोगों को तेज, सुरक्षित और सुगम सफर का लाभ मिलेगा।