सगड़ी, आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अजमतगढ़ मंडल की बैठक रविवार को मां कालिका मंदिर धनछुला जमीन हरखोरी पर संपन्न हुई ।बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम ऑनलाइन प्रशिक्षण के बारे में बताया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के रूप रेखा की जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम हर कार्यकर्ता के लिए सीखना आवश्यक है। आज ऑनलाइन का युग है ऐसे में इस प्रोग्राम के सीखने से सरल ऐप ,मन की बात कार्यक्रम, व बैठक अटेंडेंस सहित तमाम जगह पर यह काम आएगा। उन्होंने बताया कि सशक्त मंडल बनाने के लिए शक्ति केंद्र पर तकनीकी सहयोगी आवश्यक है ।नियमित शक्ति केंद्र की बैठक व बूथ समिति की बैठक करनी जरूरी है।जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 23जून बलिदान दिवस के बारे में बताया।कहा कि हर कार्यकर्ता इस सप्ताह में अभियान के तहत आनलाइन कार्यकर्ता प्रशिक्षण में भाग लें।मंडल प्रभारी विपिन राय ने सबकी उपस्थित लेते हुए पूरी जानकारी दी और बताया कि ऑनलाइन प्रशिक्षण कितना आवश्यक है। वर्तमान में चल रहे डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान सप्ताह में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में भी बताया।इस अवसर पर अलका मिश्रा ब्लाक प्रमुख अजमतगढ़ ,महावीर सिंह, अमित राय, कृष्णकांत राय, जगजीवन राय, परितोष जायसवाल ,राधेश्याम, अनुराग मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, मृत्युंजय गुप्ता, शैलेश चौहान, ब्रज मंडल दुबे ,मुकुंद चंद्र चौहान, शैलेश शुक्ला, अजय कुमार मिश्रा आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
