• Wed. Jul 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

विप्र सेना के स्थापना दिवस पर 200 से अधिक प्रतिभाओ का विप्र सेना ने किया सम्मान

ByAshok Mishra

Jul 20, 2026

अरुण जोशी ब्यूरो चीफ बांसवाड़ा

बांसवाड़ा: विप्र सेना द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सर्व ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह श्री ऑडिटोरियम न्यू लुक स्कूल लोधा कैंपस मे सम्पन्न हुआ। इस विशाल कार्यक्रम में प्रख्यात कथावाचक कमलेश जी शास्त्री, संत राम प्रकाश जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विकास राज,भाजपा जिलाध्यक्ष पूँजीलाल गायरी, किरण जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित, राज्य उपभोक्ता परिषद के पूर्व सदस्य शैलेन्द्र भट्ट राष्ट्रीय सचिव मुकेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष मिलन पंड्या, जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी,प्रदेश सचिव ललित द्विवेदी,जिला संयोजक उमेश जोशी बड़ोदिया राकेश जोशी, कुसुम दवे,सेवानिवृत्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र त्रिवेदी,सेवा निवृत्त शिक्षा अधिकारी प्रकाश पंड्या, जय गिरिराज सिंह ,अभिषेक त्रिवेदी अतिथि के रूप मे उपस्थित थे।सन्त एवं प्रख्यात कथा वाचक कमलेश शास्त्री ने आशीर्वचन देते हुये सर्व सनातन समाज को को एक रहने का गुरुमंत्र देते हुए बताया कि कुछ दूषित मानसिकता के लोग हमें जातियों मे बाटने का कार्य कर रहे है पर हमें बटना नहीं है अपितु सभी को सनातन के लिए कार्य करना चाहिए ।उन्होंने कहा को जो लोग भगवान राम को काल्पनिक बताते थे वो लोग आज राम नाम की महत्ता को समझ चुके है। संत राम प्रकाशजी महाराज ने विप्र सेना के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विप्र सेना लगातार जिले एवं पूरे राष्ट्र में बहुत अच्छा कार्य रही है चाहे भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्य हो, सामाजिक समरसता का कार्य हो या प्रतिभा सम्मान का काम हो। प्रत्येक कार्य में राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य लेकर विप्र सेना के सभी बन्धु अपना बहुमूल्य योगदान समाज को दे रहे है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक महोदय विकास राज ने विप्र सेना के राष्ट्र उत्थान के लक्ष्य एवं संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के संकल्प पर संगठन को साधुवाद ज्ञापित करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्वल जीवन की शुभकामनाएं दी।एवं उनको अपने जीवन मे माता पिता का सम्मान करते हुए जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही जीवन मे संस्कारित रहकर भारत माता को परम् वैभव पर ले जाने का आव्हान किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने कहा की विप्र वर्ग सदैव सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए सभी वर्गों का मार्गदर्शन करता है एवं सनातन का भाव रखकर सभी वर्गों का सहयोग करता है।साथ ही सभी होनहारों को सोशल मीडिया का कम उपयोग कर अपने लक्ष्य को निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी एवं सनातन धर्म की महानता को अपनाते हुए भारत माता को विश्व गुरु बनाने का आव्हान किया। राष्ट्रीय सचिव मुकेश पाठक ने विप्र सेना के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन क कार्यो पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने शब्द सुमन से सभी अतिथियों का स्वागत किया ।कार्यक्रम संयोजक हरीश ठाकुर ने कार्यक्रम सम्बन्धी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम मे 200 से अधिक विप्र प्रतिभाओ का सम्मान किया गया जिसमे सत्र 2025-26 मे सीबीएससी/आरबीएससी 10वी और 12वी के 80 से अधिक प्रतिशत 235 प्रतिभा और सत्र 2025-26 मे ग्रेजुएशन,पोस्टग्रेजुएशन 70 प्रतिशत वाले विद्यार्थी 30 प्रतिभा
सत्र 2025-26 ऍमबीए,सीए, इंजीनियरिंग,एल.एल.बी,एलएलएम ऍमबीबीस,बीएचएमएस डिग्री प्राप्त प्रतिभाओ,राजकीय सेवा मे नियुक्ति एवं विशेष सम्मान राज्य,राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान अन्य गतिविधियों मे उल्लेखनिय योगदान करने वाले ऐसे सभी प्रतिभाओ का बहुमान किया ।कार्यक्रम का संचालन बहुमुखी प्रतिभा के धनी दीपेश पंड्या ने शानदार तरीक़े से किया जिसकी सभी ने बहुत सराहना की। आभार प्रदेश उपाध्यक्ष मिलन पंड्या ने व्यक्त किया। इस अवसर पर युवा प्रदेश सचिव मयंक व्यास जोशी,युवा जिलाध्यक्ष विपुल जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रम्बकेश्वर ठाकोर ,महिला अध्यक्ष मिथलेश कोशिक उषा शर्मा कलावती भट्ट उमेश जोशी पीपलखूंट रामशंकर जोशी, महामंत्री अश्विन ठाकुर लोकेश पाठक विष्णु रावल दीपक द्विवेदी, महेश द्विवेदी, महेश व्यास आनंद श्रीमाली सीमा दवे सुनीता कौशिक भूमित वैष्णव समेत विप्र सम्मान प्राप्त करने वाले संभागियों के अभिभावकों तथा सैकड़ो विप्र सेना के पदाधिकारी उपस्थित थे

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968