• Tue. Jul 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पूरक परीक्षा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक; विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और वृक्षारोपण पर दिया जोर

ByAshok Mishra

Jul 20, 2026

बनवारी बाबा गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर। पंजीयक, शिक्षा विभाग बीकानेर के निर्देशानुसार सोमवार से प्रारंभ हुई कक्षा 8वीं एवं कक्षा 5वीं की पूरक परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सवाई माधोपुर की उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्थाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित पाई गईं।

उड़नदस्ता संयोजक डायट प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) श्री देवी लाल मीना तथा टीम सदस्य डॉ. राजेश कुमार मीणा (डायट 8वीं/5वीं प्रभारी) एवं जय प्रकाश गोस्वामी (व्याख्याता) ने महात्मा गांधी विद्यालय मलारना डूंगर, राजकीय बालिका विद्यालय गंगापुर सिटी तथा पीएमश्री विद्यालय पिपलाई का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय बालिका विद्यालय गंगापुर सिटी में छत पर पहुंचकर विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पीएमश्री विद्यालय पिपलाई में लाडो योजना, पौधारोपण अभियान, नामांकन वृद्धि, परीक्षा परिणाम उन्नयन, माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण तथा शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। गत वर्ष की तुलना में नामांकन में वृद्धि होने पर विद्यालय स्टाफ को बधाई भी दी।

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को ओडिशा के पुरी का दौरा किया। वह सालाना जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले

इसके बाद टीम ने महात्मा गांधी विद्यालय जलोखरा में शिक्षक श्री विक्रम सिंह मीणा द्वारा स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन कार्यक्रम में सहभागिता की तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान का निरीक्षण किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अब तक लगभग 300 पौधे लगाए जा चुके हैं तथा 100 अतिरिक्त पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने सभी पौधों की जियो-टैगिंग कराने के निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों के लिए भोजन व्यवस्था करने और विद्यालय विकास में योगदान के लिए विक्रम सिंह मीणा की सराहना की।

इस अवसर पर एसीबीईओ हनुमान प्रसाद गोयल, विरम सिंह गुर्जर सहित संबंधित विद्यालयों का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

अंत में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोरपा कांजी कुंडली नंबर-01 के शाला संबलन के तहत औचक निरीक्षण में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने शैक्षणिक स्तर को कक्षा अनुरूप बनाने के लिए संस्था प्रधान एवं समस्त स्टाफ को आवश्यक निर्देश देते हुए एक माह में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968