राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक समन्वय को बेहतर करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान विधि-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इस उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक (अभियान) कुंदन कृष्णन सहित सभी जिलों के ज़िलाधिकारी, पुलिस उप-महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India.
Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India
Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com
Phone– +91 9315744968