टोंक ,24 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 4:00 बजे डाइट रोड स्थित निजी महाविद्यालय परिसर में रोटरी क्लब टोंक के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि शहर कोतवाल भंवरलाल वैष्णव रहे। अतिथियों ने पौधारोपण कर सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। रोटरी क्लब टोंक के अध्यक्ष यूसुफ एजाजी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही मानव जीवन के सच्चे रक्षक हैं। शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण, संतुलित जलवायु और स्वस्थ जीवन का आधार पेड़-पौधे ही हैं। यदि आज हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उनका संरक्षण करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर रोटेरियन के.आर. खान, रवी जैन, कलीम अहमद अशोक कक्कड़, डॉ. सीताराम विजयवर्गीय, प्रेमचंद जी एडवोकेट, , शिवानी सिंह ,हुमा नाज अंजू कक्कड़ रिजवाना कलीम, अंजू विजयवर्गीय, राजेंद्र अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने “एक व्यक्ति एक पौधा लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है
