• Mon. Jul 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*साइबर थाना सुलतानपुर की प्रभावी कार्रवाई से दो साइबर ठगी पीड़ितों को कुल ₹39,496/- की धनराशि वापस दिलाई गई*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 27, 2026

श्रीमती *चारू निगम*, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के कुशल निर्देशन में, श्री *बृजनरायण सिंह*, अपर पुलिस अधीक्षक/वर्तमान नोडल अधिकारी तथा श्री *राघवेन्द्र सिंह*, क्षेत्राधिकारी साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में साइबर थाना टीम द्वारा साइबर ठगी के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों को कुल *₹39,496/-* की धनराशि वापस दिलाई गई।

*प्रकरण-1 :*
वादी *मो. सकलैन मुस्तफा* पुत्र मो. सकेल, निवासी राजापुर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर के साथ दिनांक *05.03.2026* को व्हाट्सएप पर भेजे गए फर्जी लिंक के माध्यम से *₹14,497/-* की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित द्वारा साइबर थाना पर शिकायत दर्ज कराए जाने पर *एनसीआरपी पोर्टल* पर *कम्प्लेंट संख्या-33103260050661* पंजीकृत की गई। साइबर थाना टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जालसाज के बैंक खाते फ्रीज कराए गए तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में *₹9,496/-* की धनराशि वापस कराई गई।

*प्रकरण-2*
वादी *इरसाद अली* पुत्र लयाकत अली, निवासी ग्राम रामपुर, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर के साथ दिनांक *10.07.2026* को लोन दिलाने के नाम पर *₹30,000/-* की साइबर ठगी की गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर *एनसीआरपी पोर्टल* पर *कम्प्लेंट संख्या-33107260163820* दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। साइबर थाना पुलिस द्वारा जालसाज के बैंक खाते फ्रीज कराते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप पीड़ित के खाते में *₹30,000/-* की संपूर्ण धनराशि वापस करा दी गई।

*सुलतानपुर पुलिस की आमजन से अपील*

थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा साइबर अपराध की घटना आपके साथ घटित होती है, तो *तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन* पर कॉल करें अथवा [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। इसके उपरांत आवश्यक सहायता एवं त्वरित कार्रवाई हेतु *साइबर क्राइम थाना, सुलतानपुर* के मोबाइल नंबर *9454401121, 7839863768 एवं 9670798706* पर भी संपर्क करना सुनिश्चित करें।

अन्य ख़बरें