• Tue. Jul 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन, 6.80 लाख हस्ताक्षरों का दावा

BySantosh Kumar Pandey

Jul 28, 2026

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गौ संरक्षण एवं गौ आधारित ग्राम व्यवस्था को बढ़ावा देने की मांग की। इस दौरान अभियान के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि जिले में 6 लाख 80 हजार 626 लोगों के हस्ताक्षर कराकर जनसमर्थन जुटाया गया है।

अभियान के जिला प्रभारी आशुतोष जायसवाल ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण से जुड़ी जनभावनाओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

इस अवसर पर विनय त्रिपाठी ने कहा कि अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उनका कहना था कि गौ आधारित ग्राम व्यवस्था को सशक्त बनाकर देश को समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर किया जा सकता है और भारत को पुनः “सोने की चिड़िया” बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकते हैं।

कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने भी अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से जनहित एवं गौ संरक्षण से जुड़े इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवकुमार तिवारी, धर्मेंद्र द्विवेदी, बृजेंद्र मिश्रा, दुर्गेश सिंह, मोहित तिवारी, सिंटू यादव, अरुण द्विवेदी, संदीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।