• Tue. Jul 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*बल्दीराय पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 28, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के निर्देशन में थाना बल्दीराय पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी की है।
थाना बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा *वाद संख्या ST No. 1304/25, अभियोग संख्या 286/2020, धारा 302/34 भा.दं.वि.* से संबंधित वारंटी अभियुक्त *महन्थ पुत्र राम किशोर, निवासी परसौली मजरे ऐंजर, थाना बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 34 वर्ष* को *देहली बाजार* से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :* महन्थ पुत्र राम किशोर, निवासी परसौली मजरे ऐंजर, थाना बल्दीराय, सुलतानपुर, उम्र लगभग 34 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
* उ0नि0 अब्दुल कादिर खान, थाना बल्दीराय
* रि0का0 प्रमोद कुमार, थाना बल्दीराय
* रि0का0 ओम कटारे, थाना बल्दीराय