आज दिनांक 28.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बल्दीराय के निर्देशन में एवं श्रीमान थानाध्यक्ष महोदया धनपतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 140/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस मे नामजद अभियुक्त हरीश पुत्र जयकरन निवासी मायंग मलहोटी थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर को समय करीब 11.52 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा अभियुक्त की निशान देही पर चोरी गयी सिलाई मशीन व फर्राटा पंखा को बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 24.07.2026 को वादी मुकदमा श्री देवराज पुत्र शंकरलाल निवासी ग्राम मायंग थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर के घर से रात मे हरीश पुत्र जयकरन निवासी मायंग मलहोटी थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर ने सिलाई मशीन व फर्राटा पंखा को चोरी कर लिया था जिसके संबध मे आज दिनांक 28.07.2026 को वादी मुकदमा ने थाना स्थानीय पर तहरीर देकर मु0अ0सं0 140/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त——* हरीश पुत्र जयकरन निवासी मायंग मलहोटी थाना धनपतगंज जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 31 वर्ष
*गिरफ्तारी का दिनांक व समय -* दिनांक 28.07.2026 को समय करीब 11.52 बजे
*बरामदगी का विवरण -* सिलाई मशीन ,फर्राटा पंखा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार सिह
2. हे0का0 संजीव वर्मा
3. रि0का0 पुष्पेन्द्र लोधी
