• Tue. Jul 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*सराहनीय कार्य-जनपद सुलतानपुर पुलिस*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 28, 2026

*श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत सुलतानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप गोवध निवारण अधिनियम के आरोपी मंजूर अहमद पुत्र मोईन नि0 इटकौली थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर को सजा सुनाई गयी ।*
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय मे चल रहे अभियोगों में मानीटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी कर “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत माननीय न्यायालय ACJM-5 सुलतानपुर द्वारा आरोपी मंजूर अहमद पुत्र मोईन नि0 इटकौली थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर । थाना गोसाईंगज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 460/1998 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 506 भा0द0वि0 के अभियुक्त को 02 माह का कारावास तथा 1200 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
*प्रश्नगत अभियोग में वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना के आधार पर अभियोग दिनांक 25.10.1998 समय 10:20 बजे थाना गोसाईगंज पर पंजीकृत हुआ जिसमें अभियुक्त मंजूर अहमद द्वारा गोवध करना व कब्जे से गोमांस बरामद होने के सम्बन्ध में विवेचक उ0नि0 श्री एस0पी0 सिंह द्वारा विवेचना की गयी, विवेचना से साक्ष्य के क्रम में अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र संख्याः ए-01 दिनांक 06.11.1998 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।*