• Thu. Jul 30th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बिल में आंकड़ों के अलावा कुछ भी नया नहीं; इससे पेपर चुराने वाले बचते रहेंगे

ByAshok Mishra

Jul 30, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में दावा किया कि पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में सवा लाख छात्रों ने सुसाइड किया है। खड़गे ने कहा- 12 साल में पहली बार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ। सरकार ने पेपर लीक और प्रदर्शन के दौरान छात्रों की बात नहीं सुनी। बाद में जेपी नड्डा ने उन्हें बुलाया। ये पहले हो गया होता तो छात्रों को लाठी नहीं खानी पड़ती।

खड़गे ने कहा- पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन बिल में कुछ नया नहीं है। सिर्फ आंकड़े बदले हैं। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। पेपर चुराने वाले बचते रहेंगे। छात्र पिटते रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा बिल पेश किया। लोकसभा में बुधवार को करीब 7 घंटे बहस के बाद पेपर लीक से जुड़ा बिल पारित हुआ था। बिल में पेपर लीक की जांच 2 माह में पूरी करने का प्रावधान है।

दोषियों को 10 साल तक जेल और संगठित अपराध के मामलों में 10 करोड़ रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है। बिल राज्यसभा में से पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968