विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज शुक्रवार 31 जयपुर को जयपुर आ रहे हैं। वे शाम को जयपुर पहुंचेंगे और होटल ललित में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। होटल ललित में कॉमनवेल्थ पीस मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ’ विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। सीजेआई सूर्यकांत 6 महीने में तीसरी बार जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। पूर्व में फरवरी और अप्रैल में भी जयपुर दौरे पर रहे हैं।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और निवारण मेडिएटर्स ऑफ सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा मौजूद रहेंगे। साथ ही 52 राष्ट्रमंडल देशों के न्यायाधीश, संवैधानिक पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, मध्यस्थ, विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद, नीति-निर्माता और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
