विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया
PM मोदी का ‘अभिभावक’ वाला अंदाज! गाली देने वाले युवाओं को भी किया माफ?*
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान कुछ Gen Z युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल के बाद विवाद गहरा गया. लेकिन इस पूरे मामले में पीएम मोदी ने सख्ती के बजाय संवाद और संवेदनशीलता का रास्ता चुना. वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि गुमराह युवाओं को सजा देने या अदालतों के चक्कर कटवाने से हालात नहीं बदलेंगे, बल्कि उन्हें समझाने और सही दिशा दिखाने की जरूरत है. पीएम मोदी के इस ‘अभिभावक’ वाले अंदाज की अब हर तरफ चर्चा हो रही है.
