• Sat. Aug 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

थाना अखण्डनगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 1, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में थाना अखण्डनगर पुलिस को अवैध शस्त्र रखने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 31.07.2026 को थाना अखण्डनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कनकपुर अण्डरपास के पास से एक *अभियुक्त निलेश गौड़ पुत्र ओमप्रकाश गौड़* , निवासी ग्राम हकीमपुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना अखण्डनगर पर *मु0अ0सं0 185/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.निलेश गौड़ पुत्र ओमप्रकाश गौड़ उम्र – लगभग 19 वर्ष,निवासी – ग्राम हकीमपुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुलतानपुर
*बरामदगी-*
1.एक अदद देशी तमंचा .315 बोर
2.एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 अमित सिंह
2.का0 दिलीप कुशवाहा
3.रि0का0 नीरज कुमार

अन्य ख़बरें