• Sat. Sep 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*थाना धनपतगंज पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, 02 गुमशुदा/अपहृता किशोरियों को सकुशल बरामद*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 2, 2026

*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे गुमशुदा एवं अपहृता की शीघ्र बरामदगी हेतु विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण तथा थाना धनपतगंज की प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना धनपतगंज पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।*

दिनांक 30.07.2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनपतगंज पर *मु0अ0सं0 146/2026, धारा 137(2) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर दो नाबालिग गुमशुदा/अपहृता किशोरियों की तलाश प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर तलाश, आवश्यक तकनीकी एवं साक्ष्यों का संकलन तथा प्रभावी प्रयास किए गए। इसी क्रम में दिनांक 01.08.2026 को थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा दोनों गुमशुदा/अपहृता किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत दोनों किशोरियों को नियमानुसार उनके परिजनों के सुपुर्द किए जाने एवं प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 श्री राकेश कुमार पाठक
का0 सतीश यादव
रि0म0का0 वंदना