• Tue. Aug 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चन्द्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर पंच गौरव कार्यक्रमों की प्रगति की जिला कलक्टर ने की समीक्षा स्थानीय पहचान को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में विभाग समन्वय से करें कार्य – जिला कलक्टर

ByAshok Mishra

Aug 4, 2026

जैसलमेर,

4 अगस्त। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पंच गौरव’ पहल के तहत एक जिला–एक उत्पाद, एक जिला–एक उपज, एक जिला–एक वनस्पति प्रजाति, एक जिला–एक खेल एवं गौरव कार्यक्रम की क्रियान्विति एवं अद्यतन प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार को जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से विगत वर्ष में स्वीकृत बजट के उपयोग, योजनाओं की वर्तमान प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पंच गौरव कार्यक्रम केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि जिले की विशिष्ट पहचान, सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा और स्थानीय उत्पादों को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करे तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रस्तावित गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता और परिणामों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में पंच गौरव कार्यक्रमों के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की अद्यतन स्थिति, वित्तीय प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह सांदू, अधीक्षण अभियंता विद्युत भैराराम चौधरी, लेखाधिकारी देरावर सिंह, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्रवीण प्रकाश चौहान, आयुक्त नगर परिषद लजपाल सिंह सोढ़ा, उप निदेशक सांख्यिकी राजेंद्र मेघवाल, खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक संतोष कुमारी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें