सुल्तानपुर : गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के ग्राम आमकोल में जर्जर महुआ का पेड़ परिवार के लिए जानलेवा खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता कमलेश कुमारी के अनुसार पेड़ की मोटी डाल पहले उनके घर पर गिर चुकी है और पेड़ उखड़कर दीवार पर लटका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पेड़ हटाने का प्रयास करने पर गांव निवासी अहमद पुत्र दिलशाद अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर पेड़ काटने से रोकने लगा तथा परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पेड़ हटाने के लिए 13 जुलाई को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से राजस्व टीम व पुलिस बल की निगरानी में जर्जर पेड़ को तत्काल हटवाने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अहमद व उसके साथियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
