• Sat. Aug 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*सुलतानपुर मे संत रविदास जयंती वर्ष: भाजपा की कलश वंदन यात्रा का 7 अगस्त को होगा शुभारंभ*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 7, 2026

*7 अगस्त से संत रविदास के समरसता संदेश का होगा जनजागरण*
*संत रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा की कलश वंदन यात्रा का 26 मंडलों में होगा भव्य स्वागत*
संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जनपद के सभी 26 मंडलों में कलश वंदन यात्रा निकालेगी। यात्रा का शुभारंभ 7 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय से होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी विधिवत कलश पूजन कर यात्रा को रवाना करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रथम चरण में यह यात्रा 7 से 9 अगस्त तक लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में भ्रमण करेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों, बाजारों एवं मंदिरों में कलश पूजन, संत रविदास के संदेशों का प्रसार तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।
7 अगस्त को यात्रा भदैयां मंडल के पखरौली 10 बजे के बाद हनुमानगंज,दोमुहा,कामतागंज, भरथीपुर एवं लोदीपुर होते हुए कंधईपुर मंडल के नरहरपुर, रणंजय गैस एजेंसी,कंधईपुर बाजार,रुदौली मंदिर,शिवपुरी मंदिर और सकरसी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।
8 अगस्त को यात्रा अर्जुनपुर मंडल के भरखरे, शिवगढ़, तातोमुरैनी, हरिहरपुर, अर्जुनपुर, लंभुआ बाजार, रामपुर कुर्मियान, शाहगढ़ बाजार, लोटिया एवं बेलाही में पहुंचेगी। यहां भी स्थानीय नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा तथा रात्रि विश्राम बेलाही में होगा।
9 अगस्त को यात्रा अमरूपुर मंडल के रामगढ़, धरवाजपुर, आनापुर, कोथराखुर्द, कोथराकला, पीपी कमैचा, ईशीपुर, शाहपुर, छतौना एवं कोइरीपुर पहुंचेगी। इसके उपरांत 10 अगस्त से यात्रा कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर वहां के निर्धारित मंडलों में भ्रमण करेगी।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कलश पूजन,पुष्पवर्षा एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।भाजपा कार्यकर्ता संत रविदास महाराज के समरसता,समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।