• Sat. Aug 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन,पूर्वी राजस्थान जिला ब्यावर हेतु गोयल अध्यक्ष एवं सलेमाबादी महामंत्री मनोनीत नवनियुक्त अध्यक्ष,महामंत्री ने किया कार्यकारिणी का गठन

ByAshok Mishra

Aug 7, 2026

शम्भू दयाल व्यास

ब्यावर।अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, पूर्वी राजस्थान के अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग की अनुशंसा पर संस्था के प्रदेश मंत्री राजेश मित्तल ने संस्था के ब्यावर जिला अध्यक्ष पद पर नितेश गोयल एवं महामंत्री पद पर महेंद्र सलेमाबादी का मनोनयन किया है। संस्था द्वारा जारी मनोनयन पत्र में नितेश गोयल एवं महेंद्र सलेमाबादी के समाजसेवा कार्य एवं समाज मे व्यापक प्रभाव की सराहना करते हुए इन्हें यह पदभार सौपा है। नवनियुक्त अध्यक्ष नितेश गोयल एवं महामंत्री महेंद्र सलेमाबादी ने संस्था की ब्यावर जिला इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन,पूर्वी राजस्थान, ब्यावर जिला की इकाई में उपाध्यक्ष पद पर गणपत सर्राफ एवं डॉ महेंद्र गर्ग,मंत्री मोहित गर्ग,सहमंत्री आंनद मित्तल,कोषाध्यक्ष सतीश सर्राफ सह कोषाध्यक्ष संजय गर्ग एवं प्रचार मंत्री पद पर सुशील गर्ग को नियुक्त किया। जिला ब्यावर हेतु संस्था की कार्यकारिणी में शैलेन्द्र गुप्ता,किशोर अग्रवाल, मनीष जिंदल, नरेश गुप्ता, राकेश गर्ग,महेश गर्ग,अंकुर गर्ग,आलोक गुप्ता, गोविंद गर्ग,नमिता जालान,सोनिया बंसल,नीता मित्तल एवं रमेश सिंघल को नियुक्ति प्रदान की गई महामंत्री महेंद्र सलेमाबादी ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यो ने संस्था के उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के संदेशों व इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना। समाज के जरूरतमंदों को शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार में सहायता देना। अग्रबंधुओं के बीच आपसी सहयोग, मेल-मिलाप और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना। आदि कार्यो को पूर्ण निष्ठा एवं समपर्ण भाव से करने का निश्चय किया।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें