• Sat. Aug 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर पूर्व विधायक ने किया शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा, सुनी समस्याएं

ByAshok Mishra

Aug 8, 2026

जैसलमेर। नगर निकाय चुनावों को लेकर पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव, पीसीसी महासचिव अंजना मेघवाल ने जैसलमेर शहर के मुख्य जिज्ञानी चौक, गायदानी पाड़ा, अम्बेडकर कॉलोनी, भील बस्ती इत्यादि वार्डों में जनता से योग्य नेतृत्व को चुनने और चयन करने और कांग्रेस का बोर्ड बनाने हेतु निवेदन किया।
पूर्व विधायक ने जनसंपर्क करते हुए आमजन से प्राप्त उनकी बिजली, पानी के संकट को लेकर ग्रस्त जनता की समस्याओं को सहजता से सुनकर तुरंत संबंधित विभागाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र आचार्य, निवर्तमान पार्षद कमलेश हांगाणी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मानाराम भील, देवकीनन्दन हांगाणी, लालचन्द पूणाणी, बुजरतन, वंशीधन हांगाणी, बलाराम, मानाराम मेघवाल, रावताराम, दादूराम भील, पमुमुतल भारणी, प्रेमाराम भारणी, तीथराम, साधुराम, अमृत मेघवाल, बालाराम, नेमीचन्द भारणी, उगाराम, चेतराम, स्वाईसिंह पातोलिया, सहित गणमान्य नागरिक साथ उपस्थित रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968