• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*नन्हे कदमों ने दिया राष्ट्रप्रेम का बड़ा संदेश, देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 10, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया। कुड़वार में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष, तिरंगे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा कुड़वार क्षेत्र सोमवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया*
*जय प्रभु शैक्षिक संस्थान उत्तमानपुर कुड़वार एवं यस भारती शिक्षा निकेतन कुड़वार* के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे रास्ते राष्ट्रप्रेम की भावना और देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया।
शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। *‘भारत माता की जय’* और देशभक्ति के नारों से कुड़वार बाजार का वातावरण गूंज उठा। *तिरंगे* के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्रवासियों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह लोगों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करना रहा। यह शोभा यात्रा स्कूल से होकर रामलीला मैदान कुड़वार पर संपन्न हुई।
कुड़वार थाने की पुलिस फोर्स मौजूद *इंस्पेक्टर प्रवीण यादव* शोभा यात्रा पर पल-पल नजर रख रहे हैं
इस अवसर पर
*रामचंद्र मिश्र, ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी, विकास शुक्ला, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, कुड़वार मंडल अध्यक्ष अवधेश शर्मा, मंडल महामंत्री लवकुश तिवारी, रमेश तिवारी* सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी वा बाजार बासी मौजूद रहे।
तिरंगे की आन, बान और शान के साथ निकली इस शोभायात्रा ने कुड़वार में *राष्ट्रप्रेम* की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसने हर किसी के मन में देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर दिया।