स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज
लम्भुआ तहसील क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा जनवारी नाथ धाम में सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं निषाद पार्टी, 190 लम्भुआ विधानसभा के वरिष्ठ नेता डॉ. आशीष तिवारी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में पांच आचार्यों द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक कराया गया।
रुद्राभिषेक और आरती के बाद सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्रतधारी श्रद्धालुओं के लिए शरबत की विशेष व्यवस्था की गई। डॉ. आशीष तिवारी ने स्वयं भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद और शरबत वितरित किया तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता भी की।
इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रही शिव चर्चा में भी सहभागिता की। शिव चर्चा स्थल पर खराब पंखा देखकर डॉ. आशीष तिवारी ने तत्काल अपनी टीम को उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन का गठन ही मानव सेवा के उद्देश्य से किया गया है और जरूरतमंदों की सहायता का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
*धर्म के साथ सेवा का संदेश लेकर बाबा जनवारी नाथ धाम पहुंची सेवार्थम फाउंडेशन की पूरी टीम—हजारों श्रद्धालुओं तक पहुंचा प्रसाद और सेवा का भाव*।
