• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलियापुर पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

BySantosh Kumar Pandey

Aug 10, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन, श्रीमान क्षेत्राधिकारी बल्दीराय महोदय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना हलियापुर श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हलियापुर पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
दिनांक 09.08.2026 को वादी श्री पवन कुमार तिवारी पुत्र शोभनाथ तिवारी निवासी ग्राम पूरे नोखे, मजरा मेघमऊ, थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर की तहरीर के आधार पर विपक्षी वैजनाथ तिवारी पुत्र स्वर्गीय विन्देश्वरी तिवारी निवासी ग्राम पूरे नोखे, मजरा मेघमऊ, थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर द्वारा अपने खेत में लगाए गए विद्युत तार एवं झटका मशीन को कई बार कहने के बावजूद न हटाए जाने तथा उक्त झटका मशीन की चपेट में आने से वादी के भतीजे आर्यन तिवारी पुत्र दूधनाथ तिवारी, उम्र करीब 16 वर्ष की मृत्यु हो जाने के संबंध में थाना हलियापुर पर मु0अ0सं0 91/2026, धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त वैजनाथ तिवारी को आज दिनांक 10.08.2026 को थाना हलियापुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के खेत, बहद ग्राम पूरे नोखे, मजरा मेघमऊ से समय करीब 08:17 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद झटका मशीन, एक अदद स्टेबलाइजर, एक अदद बैटरी एवं लगभग 10 मीटर विद्युत तार बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* —वैजनाथ तिवारी पुत्र स्वर्गीय विन्देश्वरी तिवारी, निवासी ग्राम पूरे नोखे, मजरा मेघमऊ, थाना हलियापुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 59 वर्ष।
*बरामदगी—*
एक अदद झटका मशीन
एक अदद स्टेबलाइजर
एक अदद बैटरी
लगभग 10 मीटर विद्युत तार
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*—
उ0नि0 राम प्रकाश सिंह,
कां0 चन्दन कुमार, चीता मोबाइल,
कां0 रामबली राम,
म0का0 आरती वर्मा,