स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में थाना जयसिंहपुर सुलतानपुर पर प्राप्त एक पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को थाना बुलाकर उनकी बात गंभीरता से सुनी गई। थाना जयसिंहपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग एवं समझाइश के माध्यम से दोनों के मध्य आपसी सुलह-समझौता कराया गया।
महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित *मिशन शक्ति अभियान* के अंतर्गत *थाना जयसिंहपुर की मिशन शक्ति टीम* द्वारा पारिवारिक विवाद से संबंधित एक मामले में प्रभावी काउंसलिंग करते हुए दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति एवं समझौता कराया गया।
आज दिनांक *10.08.2026 को* एक महिला *आवेदिका एवं उसके पति के मध्य पारिवारिक विवाद* की सूचना प्राप्त होने पर मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए समझाया-बुझाया गया।
*काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने एवं भविष्य में शांतिपूर्वक पारिवारिक जीवन व्यतीत करने पर सहमति व्यक्त की। आवेदिका को विदा कराकर अपने साथ ले जाकर दोनों पक्ष आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ रहनें की बात कही।*
काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों द्वारा अपनी सहमति व्यक्त की गई। मौके पर किसी प्रकार का विवाद नहीं है तथा दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले का समाधान कर लिया है।
मिशन शक्ति टीम द्वारा पारिवारिक विवादों में संवाद, काउंसलिंग एवं आपसी समझ के माध्यम से विवादों के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
*मिशन शक्ति टीम थाना जयसिंहपुर-*
1.उप निरीक्षक श्री दिवाकर द्विवेदी
2.महिला कांस्टेबल अपर्णा त्रिपाठी
3.महिला कांस्टेबल प्रिया पाल
