• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अभियोजन एवं न्यायालय पैरवी की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 11, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
*आज दिनांक 10.08.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अभियोजन एवं न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों की प्रभावी पैरवी के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।*
बैठक में जिला शासकीय अधिवक्ता एवं अपर जिला शासकीय अधिवक्तागण तथा समस्त ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, अभियोजन अधिकारीगण जनपद सुलतानपुर व न्यायालय पैरोकार उपस्थित रहें।
बैठक के दौरान निम्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी-
1. मा0न्यायालय में विचाराधीन पॉक्सो एक्ट के अभियोग की समीक्षा ।
2. अपार डी.जे. में चिन्हित अभियोगों की समीक्षा ।
3. जनपद के टॉप-टेन अपराधियों के अभियोगों में माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी एवं प्रगति की समीक्षा ।
4. धर्मपरिवर्तन के अभियोगों की मा0न्यायालय में पैरवी की समीक्षा ।
5. गोवध अधिनियम के अभियोगों की मा0न्यायालय में पैरवी की समीक्षा ।
6. ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मुकदमें की प्रभावी पैरवी के सम्बन्ध में समीक्षा ।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं पैरोकारों को अभियोगों में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को न्यायालय से अधिकतम दण्ड दिलाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में प्रभारी मॉनिटरिंग सेल/प्रभारी डीसीआरबी जनपद सुलतानपुर भी उपस्थित रहे।